भाजपा कार्यशाला में संयोजकों को दिए गए संगठनात्मक टिप्स

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-04 जिलों के संयोजक कार्यशाला में किए प्रतिभाग

अयोध्या। भाजपा आईटी व सोशल मीडिया विभाग के संगठनात्मक रुप से गठित 4 जिलो की कार्यशाला में संयोजकों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महानगर व जिला अयोध्या, बाराबंकी व अम्बेडकर नगर के संयोजक सम्मलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान एलईडी स्क्रीन पर संयोजकों को सोशल मीडिया की गहनता से जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायन मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान में संचार का सबसे प्रबल माध्यम है। इसके माध्यम से हम बड़े जनसमूह के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान आसानी से कर सकते है। सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग व्यक्ति व समूहों को वैचारिक रुप से प्रबल करता है। हमे लक्ष्य 2022 लेकर चलना है। इसमें एक बड़ी जिम्मेदारी संयोजकों के उपर है।

प्रदेश आईटी संयोजक कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में विपक्ष गुमराह करने की राजनीति कर रहा है।उनके द्वारा फैलाई गई अफवाहों का जवाब सत्य के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया है। इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोशल मीडिया व आईटी सेल के संयोजकों पर है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों व पाटी नीतियों को विभिन्न सोशल साईट के माध्यम से आम जनता तक रोजाना पहुंचाने की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करने के लिए आंकड़ों की वास्तविक जानकारी अतिआवश्यक है। सोशल मीडिया व आईटी सेल के संयोजक इसके लिए लगातार अध्ययन भी करते रहे।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यम, समाचार पत्र व पार्टी के कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं के द्वारा दी गयी जानकारियां का गम्भीरता व लगन के साथ संयोजकों को अध्ययन करना चाहिए। जिससे वह वैचारिक रुप से और मजबूत होंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश आईटी सहसंयोजक अभिषेक तिवारी, सोशल मीडिया गौरव वाण्णेय, क्षेत्रीय आईटी संयोजक मानस मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक आयुष वाजपेयी, सहसंयोजक मनोज त्रिवेदी, आईटी सोशल मीडिया संयोजक लवकुश यादव, शैलेन्द्र कोरी, आकाश मणि त्रिपाठी, राम कुमार सिंह राजू, वारस त्रिपाठी, आदित्य पाण्डेय, सारश्वत मिश्रा मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya