विपक्ष संस्कारों को सीखने की कर रहा है कोशिश : महेन्द्र नाथ पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-केन्द्रीय मंत्री ने क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में किया रूद्राभिषेक

अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय के अयोध्या पहुंचने पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके साथ में प्रधानमंत्री के वचुअर्ल कार्यक्रम से भी वह जुड़े।

केन्द्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि भारत के लोगों की सुख समृध्दि आरोग्य मंगल कामना के साथ अयोध्या में अनुष्ठान किया है। शंकराचार्य ने शाश्वत सनातन धर्म के संस्कारों को स्थापित और संगठित किया है। इसका भाव लोक कल्याण था। लोक कल्याण के भाव से प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण कराया है। उसी के लिए या भव्य कार्यक्रम आयोजित है। जो भारत को सक्षम राष्ट्र की भलाई के लिए स्थापित करेंगा।
उन्होने कहा कि विपक्ष कोशिश कर रहा है संस्कारों को सीखने की। जिसका अयोध्या प्रत्यक्ष गवाह है। यह प्रसन्नता का विषय है कि वह संस्कार सिख रहे है। पूजा अर्चन किसी दल का नही संपूर्ण भारत वासियों का है।

यह संस्कार विश्व के अन्य देश ग्रहण करें यही भारत के ऋषि मुनियों की और शंकराचार्य के प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धा सुमन है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल यादव के एक होने पर बोले कि सभी प्रयास विपक्ष कर ले। मोदी युग योगी सरकार के लोक कल्याण की कानून व्यवस्था की विकास को जनता देख रही है। जनता को मालूम है कि जिस तरह लूट खसोट ये लोग कर चुके है भूल के अपना समर्थन नही करेगी। जनता जानती है कि वही जंगल राज फिर आ जायेगा। भारत के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, राकेश मणि त्रिपाठी महन्त मनमोहन दास, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, बाल कृष्ण वैश्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya