विपक्ष किसानों की आड़ में जनता को कर रहा गुमराह : कामेश्वर सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा  किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की हुई बैठक

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक सोहावल ब्लाक स्थित आम की बगिया में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गांवों में चौपाल लगा कर सरकार की उपलब्धियों को किसानों को बताया जाएगा।

मंडल ईकाईयों का गठन किया जाएगा। 11 सदस्यीय किसान समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री से पराली जलाने पर दर्ज हुए मुकदमें वापस लेने तथा गन्ने का सर्मथन मूल्य बढानें का अनुरोध किया गया था। जिसे उन्होने तुरंत स्वीकार कर लिया। कोरोना काल में आर्थिक रूप से पिछडे लोगों को अनेक सुविधाएं प्रदान की गई। सरकार ने मुफ्त राशन का वितरण किया।

लेकिन विपक्ष किसानों की आड़ में जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है।क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि किसान के धान और गेहूं का भुगतान निश्चित समय के भीतर किया गया है। किसानों की आय दुगनी करने के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि से फसलों की लागत मूल्य को कम किया गया है। जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे है। गन्ने का सर्मथन मूल्य बढाने से किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़े  सीएम दौरे से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे भाजपाई

इससे पूर्व अतिथियों ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूवात की। क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अतिथियों का मार्ल्यापण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। आए हुए पदाधिकारियों ने हरीश श्रीवास्तव द्वारा की जा रही जैविक खेती को देखा।

भोजनावकाश में कलाकारों द्वारा फरवाही नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रदेश महामंत्री, किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी, प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा, प्रवीण दूबे, भूपेन्द्र सिंह बल्ले चन्द्रशेखर तिवारी, मोहित मिश्र सहित क्षेत्र के 15 जनपदों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya