विकास की परियोजनाओं को लेकर विपक्ष कर रहा गुमराह : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक व भाजपा नेता सुशील जायसवाल के नेतृत्व में जिले के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विकास की परियोजनाओं को लेकर विपक्ष केवल गुमराह कर रहा है। पिछले पांच साल में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं हुआ है। आगे भी नहीं होगा। सबकी राय को समाहित करते हुए ही विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जायेगा।
उन्होने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे अयोध्या के व्यापारियों की आय में काफी वृद्धि हुई है। आने वाले समय में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों की संख्या काफी ज्यादा होने वाली है। पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं को मूल भूत सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। बेहतर परिवाहन का इसमें महत्वपूर्ण योगदान देता है। जिसके लिए विकास की योजनाएं आयी है। लगातार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि पहले बसाने का काम होगा इसके बाद अन्य कार्य प्रारम्भ होगें। परन्तु इसके बाद भी विपक्ष लगातार लोगो के बीच केवल मनगढ़ंत बातों को फैलाकर गुमराह कर रहा है। बैठक व्यापारी नेता सुशील जायसवाल के आवास पर हुई। जहां व्यापार अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने ने जिले की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया।
भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने कहा कि कुछ लोग व्यापारियों के बीच शंकाएं पैदा कर रहे है। उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। उनके द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है व्यापारी नाराज है। परन्तु उनकी मंशा सफल नहीं होगी। व्यापारियों को नाराज कहकर गुमराह करने का काम वह लोग कर रहे है जिनकी सरकार में व्यापारी रोने व चिल्लाने के लिए मजबूर था। जिनकी सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती थी। सपा की मंशा है कि वह पूर्व की भांति प्रदेश को माफियाराज की ओर ले आये और व्यापारियों का उत्पीड़न पुनः प्रारम्भ हो परन्तु वह इसमें कामयाब नहीं होगें। इस अवसर पर भाजपा के अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व प्रमुख व्यापारियों नेताओं में कमल कौशल, विश्व प्रकाश रुपन, शैलेन्द्र सोनी रामू, रमेश जायसवाल, विकास अग्रवाल, प्रवीण रस्तोगी, नीरज जायसवाल, आकाश जायसवाल, मो सिराज, सुप्रीत कपूर, राममिलन विश्वकर्मा, मनोज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी नेता शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya