सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे अन्तर्गत प्रयाग से अयोध्या हाइवे मार्ग पर बीती रात अलग अलग स्थानो पर सडक हादसे में एक की मौत तथा दो घायल हुए है। पहली सडक दुर्घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार में 3/4 की बीती रात दक्षिणी सीमा वर्मा सीमेन्ट के निकट बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सडक दुर्घटना में अज्ञात घायल को चैरे चैकी पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी बीकापुर भेजा गया। तैनात चिकित्सक घायल की हालत अति गंभीर देख जिलाचिकित्साल उपचार के लिए भेज दिया। दूसरी घटना परोमा कें पास कूरेभार से श्यामजी व राना चौहान बाइक पर सवार होकर फैजाबाद जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की टक्कर हो जाने से बाइक सवार श्यामजी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घायल राना चौहान को एम्बूलेन्श के द्वारा सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया। मृतक श्यामजी पुत्र रामचरन निवासी हरजुनई थाना दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर व राना चौहान निवासी मठिया चौरे बाजार थाना बीकापुर के रहने वाले है।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) अयोध्या का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya