मीडिया में ग्लैमर के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत : अजस्र पियूष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मीडिया में कॅरियर की संभावनाओं विषय पर हुआ व्याख्यान

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में मीडिया में कॅरियर की संभावनाओं विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता न्यूज इण्डिया के प्रधान संवाददाता व विभाग के पुरातन छात्र अजस्र पियूष शुक्ला रहे। उन्होंने कहा कि मीडिया में ग्लैमर पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस क्षेत्र में समय की प्रतिबद्धता आवश्यक है।

छात्रों को रिपोर्टिंग करने से पहले विषय-वस्तु पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके लिए साहित्य के साथ समाचार-पत्रों का निरन्तर अध्ययन करें। इससे प्रिंट मीडिया के लिए लेखनी में मजबूती के साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया में बोलने की शैली विकसित होगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि मीडिया में कार्य करने के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना नितान्त आवश्यक है। इसके लिए प्रतिदिन अंग्रेजी समाचार-पत्र पढ़ने चाहिए। अनुवाद पर भी पकड़ जरूरी है। इसका मीडिया के क्षेत्र में बहुत जरूरी है। अंत में अजस्र पियूष शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता की समझ विकासित होने से सफलता आपके कदम चूमेंगी।

कार्यक्रम में विभाग के समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि पत्रकारिता के छात्रों में विषयवस्तु की समझ आवश्यक है। इसके बिना आगे बढ़ना चुनौतियों से भरा हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि यहां के विद्यार्थी मीडिया के अलावा कई क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। समय-समय पर इनके द्वारा प्रशिक्षित कराया जायेगा। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ0 अनिल कुमार विश्वा द्वारा अतिथि का स्वागत अंगवस्त्रम देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्योति जायसवाल, अंशुमान तिवारी, सर्वेश द्विवेदी, विजय सिंह, शिवानी पाण्डेय, हरिकृष्ण यादव स्वाति सिंह, त्रिपदा त्रिपाठी, तान्या सिंह, प्रगति ठाकुर, याशिनी दीक्षित, मनीषा ओझा, प्रणीता राय, दीक्षा कुमारी, गरिमा त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya