नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकरेला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक आरोपी की पहचान हैदरअली उर्फ महताब पुत्र बसारत अली उर्फ पुल्ली निवासी चिनगियापुर राजापुर के रूप में हुई।आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।

मालूम हो कि बीते28जुलाई को शाम के सात बजे एक गांव की नाबालिग लडकी गायब हो गयी थी।लड़की अपने साथ सोने की सीकड़,अंगूठी,मंगलसूत्र,पाजेब,भाभी की कर्णफूल,नाक की कील के साथ बीस हजार की नगदी भी साथ ले गयी थी।मामले में लड़की की माँ ने गांव निवासी एक युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया था।पुलिस ने तीन दिन बाद लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी युवक हाथ नही लगा था।पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई थी।

 

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya