डाक्टर की पहल पर पत्रकार की जीवन रक्षा के लिए दीपू ने फिर उपलब्ध कराया ब्लड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गंभीर बीमारी के चलते जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार सिन्हा की जीवन रक्षा के लिए ब्लड की आवश्यकता थी। उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी चिकित्सक डॉ.वीरेंद्र वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए रक्त की व्यवस्था कराई। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा की पहल पर संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पांडेय “दीपू” ने एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया। जिससे मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

डॉ.वीरेंद्र वर्मा की संवेदनशीलता और त्वरित प्रयासों की परिजनों ने सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पांडेय “दीपू” अब तक 141 यूनिट रक्तदान करा चुके हैं। वह पिछले 15 वर्षों से अयोध्य में समय समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर हजारों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उनके इस सामाजिक योगदान के कारण उन्हे “पीएचडी खून वाला”, “ब्लड मैन” और “चलता-फिरता ब्लड बैंक” के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. आशीष पांडेय स्वयं 52 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। डा दीपू का कहना है कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

इसे भी पढ़े  कुंवर घनश्याम सिंह व प्रशांत किशोर की जीत पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya