स्व. राम मनोहर की 7वीं पुण्यतिथि पर 2100 जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ग्राम सभा अरवत के संत नगदाई नाथ कुटी पर खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के ग्राम सभा अरवत के संत नगदाई नाथ कुटी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के परिसर मे स्वर्गीय राम मनोहर की 7वीं पुण्यतिथि पर विशाल कम्बल वितरण व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता व वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बक्स सिंह रहे। उन्होंने स्वर्गीय राम मनोहर के सामाजिक योगदान व सेवा कार्यों की सराहना की।

आयोजन कर्ता अशोक पाल पूर्व प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष मया ब्लॉक ने आए हुए अतिथि का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया, कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 2100 जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कार्यक्रम सेवा श्रद्धा और सामाजिक संस्था का प्रतीक बना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन अशोक पाल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष मया ,अरुण पाल रनर जिला पंचायत सदस्य मया ब्लॉक,एवं रजनीश पाल ने किया। इस मौके पर डॉ. बैजनाथ पाल, राम केवल वर्मा ,पूर्व प्रधान बरौली मोहम्मद अली, परशुराम वर्मा, संत पाल वर्मा, प्रधान राजू पाल ,जयराम वर्मा, संदीप गुप्ता अमरजीत बाबूराम पाल, विनोद पाल, जितेंद्र पाल, कृष्ण सागर पाल राम प्रकाश पाल महेंद्र पाल , संत शरण पाल प्रधान, परमेश्वरदीन वर्मा अखंड वर्मा तिलकराम वर्मा अभिषेक सिंह शिव बहादुर सिंह रामकेवल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya