श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गौशालाओं में हुआ गौ माता का पूजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गौशालाओं में जन्माष्टमी के अवसर पर बड़े धूमधाम के साथ सुबह से ही गौशालाओं में मौजूद गायों का पूजा अर्चन हुआ तथा केला एवं गुड़ भी खिलाया गया तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक क्षेत्रों में स्थापित 8 गौ शालाओं में मौजूद 898 गौ माताओ का पूजा अर्चना खिलाया गया गुड और केला खिलाया गया।

मिल्कीपुर विकासखंड के पलिया माफी 209,भागीपुर 66, परसावां 65 व अमानीगंज विकासखंड के देवरा कटरा 123, रामपुर गौहनिया 95, तालढोली 51 तथा हैरिंग्टनगंज के साहिबाबाद ग्रंट 242, मलेथू बुजुर्ग 47 गाय मौजूद है, भगवान श्री कृष्ण गायों से अधिक प्रेम रहते थे जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर आज समस्त गौशालाओं में गौ पूजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया है कि लोग गौ सेवा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें, इस कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी होना अनिवार्य था लेकिन अधिकारी आज छुट्टी मना रहे हैं जो अधिकारी कार्यक्रम में शामिल भी हुए हैं तो वह अपने सूट बूट के साथ पूजा अर्चना जूते चप्पल पहन कर करते नजर आए।

 

इसे भी पढ़े  समाज सेवियों की पहल पर सीएचसी को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya