अयोध्या। रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 व 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर करीब 35 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर अयोध्या में आज दोपहर तक लगभग 3.5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं अनुमान है कि देर रात तक यह संख्या बढ़कर करीब 4 लाख तक पहुंच सकती है। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।