अनियंत्रित होकर पलटी कार दो की मौत, तीन गंभीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र में चिर्रा गांव के पास नेशनल हाइवे पर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही स्कार्पियो यूपी 42बी एफ 9888अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें फंसे सवारों को मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया।

स्कार्पिओ सवार अजीत मझवार पुत्र संजय मझवार एक अन्य साथी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायल अरूण कुमार निवासी राजगढ़ दो अन्य को मेडिकल कालेज दर्शननगर रेफर किया। अरुण कुमार की हालत में सुधार न होते देखकर लखनऊ रेफर किया। खबर लिखे जाने तक एक मृतक तथा दो अन्य घायलों की जानकारी नहीं हो सकी।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रौनाही सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि स्कार्पिओ में पांच लोग सवार थे। सभी की हालत गंभीर होने के कारण तुरंत चिकित्सालय भेज दिया गया। जिसमें से दो की मौत होने की सूचना मिली है।

इसे भी पढ़े  सीएम दौरे से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे भाजपाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya