पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हड़ताल रही जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कर्मचारियों व शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उ0प्र0 के अवाह्न पर ओ0पी0 सिंह (संयोजक) एवं नीलमणि त्रिपाठी (अध्यक्ष) के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन हेमु कालाणी पार्क निकट तहसील सदर अयोध्या में सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि भवन, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, श्रम विभाग, सैकड़ो कर्मचारी एवं शिक्षकों ने एकत्र होकर धरना दिया। आंदोलन को सफल बनाने हेतु जमकर नारेबाजी की। ओ0पी0 सिंह, अजय शुक्ल, नीलमणि त्रिपाठी, अरविन्द कुमार सिंह, अभय दूबे, डेनियल भारती, शम्भूनाथ पाठक, त्रिभुवन मौर्या, कमला प्रसाद यादव, के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु आर0टी0ओ0 ऑफिस में सरवर जावेद एवं अन्य पदाधिकारियों से भ्रमण कर आंदोलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की । भ्रमणकारी टीम ने कोषागार, कलेक्ट्रेट, विकास भवन में पदाधिकारियों से बैठक कर आंदोलन को धार देने हेतु सहयोग की अपील की। आंदोलित शिक्षकों एवं कर्मचारी के हुजूम को अरविन्द कुमार सिंह, महेश चन्द्र तिवारी, नरेश शुक्ला, डेनियल भारती, अवधेश प्रताप मिश्रा, नौशाद अली, राम प्रकाश सिंह, अजय शुक्ला, रामबली गुप्ता, अभय दूबे, कमला प्रसाद यादव, दिनेश मिश्रा, शम्भू नाथ पाठक, राम अनुज मौर्या, पंकज मिश्रा, विजय चौधरी, अरूण कुमार सिंह, श्याम कृष्ण, राम लाल यादव, दिलीप कुमार सिंह, बाबू राम, राम सूमेर, हरिनाथ सिंह, त्रिभुवन मौर्या, देवेन्द्र सहाय, हरीशचन्द्र सिंह (गुड्डू सिंह), पूनम वर्मा, माया पाण्डेय, कान्ती सिंह, किरन लता मिश्रा, अनीता सिंह, अलोकेश रंजन, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, जय नारायन तिवारी, गंगा प्रसाद तिवारी, ब्रम्ह देव मिश्र, शिव करन नाथ पाण्डेय, संतोष कुमार द्विवेदी, आदि शामिल रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya