अयोध्या। भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी व अवध क्षेत्र के प्रभारी गोवर्धन झड़पिया के सहादतगंज अयोध्या सीमा पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गाड़ियों के काफिले के साथ वह अयोध्या रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
अवध क्षेत्र के प्रभारी गोवर्धन झड़पिया ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों ने जनता में उत्साह का माहौल है। किसानो, गरीबो व मजदूरों के उत्थान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, नागेन्द्र सिंह लल्लू, इं0 रणवीर सिंह, दिवाकर सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, बब्लू मिश्रा, वैश्य विनोद जायसवाल, परमानंद मिश्रा, इत्यादि मौजूद रहे।
प्रदेश सह प्रभारी का भाजपाइयों ने किया स्वागत
133
previous post