सांड के हमले से वृद्ध किसान की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ाकर गौशाला भिजवाया

मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना क्षेत्र के शिवनाथ पुर गांव में अपने खेत से घर वापस लौट रहे हैं 65 वर्षीय वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवसृजित नगर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध देवीदीन बीते सोमवार की देर शाम अपने खेत से घर वापस लौट रहे थे। वह गांव की स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि एक बिगड़ैल सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया और कई बार वृद्ध को सींग से उठा उठा कर पटक दिया।

जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए पिठला स्थित सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि बीते एक सप्ताह पूर्व इसी साड़ ने 45 वर्षीय दुःखी यादव को भी खेत देखने जाते समय हमला कर दिया। सांड के हमले से दुःखी यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगातार हुई घटनाओं के बाद कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी विजय कुमार उपाध्याय ने नगर पालिका कुमारगंज कार्यालय पर हिंसक साड़ के पकड़वाने की मांग की।

नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं नगर वासियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ाकर गौशाला भिजवाया। इस मौके पर शिवनाथपुर पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि राम उजियार पाण्डेय, बंवा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम तीरथ सिंह ने आवारा मवेशियों के हमले से आए दिन हो रही लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से ऐसे बिगड़ैल छुट्टा मवेशियों को सुव्यवस्थित कराए जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े  टोल मुक्त संघर्ष समिति और प्रशासन की हुई बैठक

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya