दीपोत्सव की तैयारियों का आलाधिकारियों ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एक साथ 1100 लोगों द्वारा सरयू आरती किये जाने के कार्यक्रम की तैयारियों का किया सूक्ष्म अवलोकन

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने दीपोत्सव तैयारियों हेतु पूर्व दिवस में की गयी समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन हेतु महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय सहित अन्य दीपोत्सव से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ दीपोत्सव स्थल यथा-राम की पैड़ी, नयाघाट, सरयू आरती स्थल सहित अन्य स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा दीपोत्सव मेला क्षेत्र, राम की पैड़ी सहित सम्पूर्ण परिसर का पैदल चलकर निरीक्षण कर जो भी कमियां थी उन्हें पूर्ण करते हुये कार्य को समय अन्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

एक साथ 1100 लोगों द्वारा सरयू आरती किये जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुये सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी श्री सलिल कुमार पटेल ने की जा रही तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान अन्य सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  समाजसेवी राजन पांडेय ने फिर दिखाई दरियादिली
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya