न्याय बंधु ऐप से मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता : सुमन तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

घरेलू समस्याओं को सुनने के लिए दो महिला अधिवक्ताओं की नियुक्ति

अयोध्या। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा बच्चों व महिलाओं की विधिक एवं घरेलू समस्याओं को सुनने के लिए 02 महिला अधिवक्ताओं की नियुक्ति श्रीमती श्वेता राज सिंह मोबाइल नम्बर 8840422556 व श्रीमती कंचन दुबे मोबाइल नम्बर 9415722256 की गयी है जो लॉकडाउन के दौरान विधिक सहायता एवं परामर्श के लिए 24 घण्टे उपलब्ध रहेगीं। यदि किसी महिला को कोई समस्या हो तो महिलायें इन नम्बरों पर सम्पर्क कर विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकती है।
लॉकडाउन के दौरान वादकारी व अधिवक्ता अपने मुकदमे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ई कोर्ट एप डाउनलोड कर घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं, जब तक उनके मामले में सुनवाई न हो, उनकों अनायास कचेहरी परिसर में आने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय द्वारा गरीब, जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता के लिए न्याय बंधु ऐप आरम्भ किया गया है। इस ऐप को जरूरतमदोंं तक पहॅुचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधकरण ने प्रयास किया हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन तिवारी ने बताया कि न्याय बंधु ऐप किसी भी एंड्राइड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। न्याय बंधु ऐप के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद लोग रजिस्टर्ड प्रो बोनो एडवोकेट्स से सम्पर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि न्याय बंधु ऐप पूरे देश में हिंदी व अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 के दायरे में आने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदक हो सकता है। न्याय बंधु ऐप के लिए अनुसूचित जाति, जन जाति का सदस्य स्त्री या बालक, दिव्यांग जो अभिरक्षा में हो, औद्योगिक कर्मकार, बहु विनाश जाति संहिता, जातीय अत्याचार, बाढ़, सूखा, भूकंप, औद्योगिक संकट के शिकार व्यक्ति, कानून के तहत निर्धारित राशि से कम सालाना आमदनी व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya