अब घर घर जाकर बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

अयोध्या। भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता अब घर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बृजेन्द्र जायसवाल के अगुवाई में आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं सेअवगत कराएंगे। उनके सुझाव व समस्यों को सूचीबद्ध करके महानगर नेतृत्व को बताएंगे। बृजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सभी नवनियुक्त भाजपा के मण्डल अध्यक्ष स्थानीय कार्यकताओं के साथ डोर टू डोर सम्पर्क स्थापित करेंगें।

महानगर के सभी 201 बूथों पर यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक किसी विकास योजनाओं का लाभ नही मिल पाया है उनकी सूची बनाकर महानगर नेतृत्व को देंगे जिससे जल्द से जल्द उन्हें जनकल्याण की विकास योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को पत्रक उपलब्ध करा दिया गया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अरविन्द सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूसरी तरफ ओबीसी मोर्चा नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का सोमवार को स्वागत किया गया। करियप्पा मण्डल के मनोज कुमार निषाद, देवकाली मण्डल राजजी सोनी, अयोध्या मण्डल के कन्हैया मौर्या , पूरा मण्डल के राजकुमार वर्मा का पूर्व जिलाध्यक्ष बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने भगवा वस्त्र गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  चेन स्नेचिंग पांच महिलाएं गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya