वोट बढ़ाओ बूथ जिताओ अभियान में लगी सपा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा की महानगर महिला सभा अध्यक्ष ने किया जागरूक

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरोज यादव ‘वोट बढ़ाओ बूथ जिताओ’ नारे के साथ महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। सोमवार को जयराम पुरवा में महिला सभा की सचिव रामा यादव के संयोजन में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरोज यादव ने की। भाजपा के डबल इंजन सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए सरोज यादव ने कहा कि कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है।

जिससे सबसे ज्यादा महंगाई का प्रहार गरीब तबकों, किसानों, महिलाओं पर पड़ रहा है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।सुरक्षा के नाम पर केवल जुमलेबाजी हो रही है । स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, सड़क, पानी आदि के मोर्चों पर सरकार फेल है। कहा कि देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक को समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है।

हम लोगों को अपने वोट बनवाने चाहिए। आप जिनके वोट कट गए हैं या नहीं बने हैं उनको वोटर बनने को जागरूक करें। तभी 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बना पाएंगे। यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव अरुण यादव, प्रवीण यादव, बूथ प्रभारी अरुण यादव, बृजेश कुमार यादव, बीना यादव, शिवकुमारी, निर्मला, शुभम, पुष्पा, शोभा, गयादीन, राजकला, निर्मला, रामदीन चंपक आदि उपस्थिति रहीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya