होली की खुमारी अब उतारने की बारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-होली-हैंगओवर का होता है मनोअसर, पर्याप्त नींद से दूर होता है फेस्टिवल-फटीग : डा. आलोक मनदर्शन

अयोध्या। पर्व व त्यौहार न केवल मनोतनाव पैदा करने वाले मनोरसायन कॉर्टिसाल के स्तर को कम करते है बल्कि मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन व डोपामिन तथा आनन्द की अनुभूति वाले हार्मोन एंडोर्फिन व आक्सीटोसिन की मात्रा को बढ़ावा देने मे सहायक होते हैं जिससे मन में स्फूर्ति, उमंग, उत्साह ,आनन्द व आत्मविश्वास का संचार होता है तथा मानसिक शांति व स्वास्थ्य में अभिवृद्धि होती है। साथ ही पर्व-जनित आनंद व उत्तेजना से मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन डोपामिन मनोरसायन की बाढ़ इस तरह हावी हो जाती है कि सामान्य कार्य वापसी में अनमनापन महसूस होने लगता है ।

यह मनोवृत्ति बच्चों,किशोरों व युवाओं में अधिक दिखती है जिसे मनोविश्लेषण की भाषा में पोस्ट-होली डिस्फोरिया या होली पर्वोपरान्त अनमनापन कहा जाता है। साथ ही, त्यौहार जनित मनोशारीरिक थकान भी उत्पादक दिनचर्या वापसी मे बाधा बन सकती है जिसे फेस्टिवल-फटीग कहा जाता है। यह दोनो पहलू मिलकर एक मनोप्रभाव का रुप लेते है जिसे होली-हैंगओवर कहा जाता है।

कार्यस्थल या सामान्य उत्पादक दिनचर्या वापसी में पर्याप्त नींद,तरल पेय व विश्राम का अहम योगदान होता है। नींद ब्रेन-बॉडी चार्जर होता है तथा का 80 फीसदी हिस्सा तरल पदार्थ ही है। होली फेस्टिवल के कुछ दिनों पूर्व से लेकर बाद तक भी पर्व-जनित गतिविधियों व मौजमस्ती के बीच निद्रा व खानपान दुष्प्रभावित रहता है। कार्य-स्थल या शैक्षणिक-संस्थान के हमजोली समूह में खुशमिजाजी व परस्पर सहयोग से मूड-स्टेबलाइज़र हार्मोन सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है जिससे उत्पादकता की सामान्य दिनचर्या की टोन वापस आ जाती है। यह बातें होली-पर्वोपरान्त खुमारी जागरूकता विज्ञप्ति में डा आलोक मनदर्शन ने बतायी ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya