अब ‘आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय’

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज देश के जिस महान विचारक व महापुरुष के नाम पर नामित किया गया था उस व्यक्तित्व को उसके नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय से सही मायनों में अब पूरा सम्मान प्राप्त हो सका है। ज्ञात हो महान समाजवादी चिंतक व शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव के नाम पर ही इस कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी,परन्तु किन्ही कारणवश विश्वविद्यालय के नामकरण में आचार्य शब्द नहीं जोड़ा जा सका था जिस पर समय समय पर प्रश्न उठता रहा। विश्वविद्यालय का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुलपति प्रो जे एस संधू ने विश्वविद्यालय के अधूरे नामकरण में आचार्य शब्द जोड़ने के लिए शासन प्रसासन स्तर पर प्रयास प्रारम्भ किये थे जिसके सफल परिणाम के बाद उत्तर प्रदेश के सरकारी गजट की अधिसूचना 5 अगस्त 2019 को विश्वविद्यालय के नाम में आचार्य शब्द जोड़े जाने की अधिकृत घोषणा कर दी गयी। अब यह विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़े  श्रद्धालुओं के लिए 16 सीटर अर्बनिया वाहन सेवा का शुभारम्भ

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya