नोडल अधिकारी ने कोविड प्रसार व रोकथाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आक्सीजन गैस प्लाट कार्य को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

अयोध्या। अपर मुख्य सचिव सिंचाई व जनपद के नोडल अधिकारी टी0 वेंकटेश द्वारा कोविड के सम्बंध में आवश्यक समीक्षा की गयी, जिसमें कहा गया कि ऐसी कार्यवाही की जाय जिससे कोविड का प्रसार न हो सके तथा लोग इसके प्रोटोकाल का पालन करें एवं आम लोगों को आवश्यक सुविधायें मिलती रहे।

जिलाधिकारी अनुज कुमार के साथ कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल रूम विकास भवन में समीक्षा की गयी तथा राजर्षि मेडिकल कालेज दर्शननगर का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर लगाये जा रहे आक्सीजन गैस प्लांट कार्य को जल्द जल्द से पूरा करने के निर्देश दिये तथा नोडल अधिकारी द्वारा अगले चरण में मुमताज नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा आम लोगों से सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गयी तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा किये गये कार्यो पर संतोष व्यक्त किया।

नोडल अधिकारी के भ्रमण के समय जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारी, सहायक उपस्थित थे। जिसमें भ्रमण के समय कोविड प्रोटोकाल को बेहतर ढंग से पालन करने का निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़े  सड़क दुर्घटनाओं के चलते न्यूरोसर्जरी की लगातार बढ़ रही आवश्यकता : डॉ. रोहित कुमार पांडे
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya