नोडल अधिकारी ने गौ-आश्रय स्थल खिद्दिरपुर का किया स्थलीय निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल परियोजना का भी किया निरीक्षण


अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा खेम पाल सिंह विशेष सचिव, परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन को नोडल अधिकारी-अयोध्या नामित किया गया है, जिनके द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं/परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाना है, जिसके क्रम में शनिवार को उनके द्वारा विकासखण्ड बीकापुर के गौ-आश्रय स्थल खिद्दिरपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां पर 99 गौवंश संरक्षित पाये गये, जिनमें 55 नर व 44 मादा गौवंश थे, जिनमें 04 गौवंश बीमार है, जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है।

यहां पर लगभग 40 कुन्तल भूसा संरक्षित किया गया है। गौवंशों में इयर टैगिंग करायी गयी है, किन्तु कुछ गौवंशों में इयर टैगिंग नही पायी गयी, जिसे नोडल अधिकारी द्वारा कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पर्याप्त चूनी चोकर की व्यवस्था व हरे चारे की व्यवस्था के लिए बाजरा/नेपियर घास चारागाह/ग्राम समाज की भूमि पर उगाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान केयर टेकर जामवंत, राजकरन व राजेश द्वारा बकाया मानदेय दिलाने का अनुरोध किया गया, जिसके लिए नोडल अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

नोडल अधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम बेनीपुर विकासखण्ड बीकापुर की स्वीकृति हर घर जल परियोजना का निरीक्षण किया गया, यहां पर कुल 782 घरो को इस परियोजना से आच्छादित करना है, जिनमें से 585 घर का कनेक्शन किया जा चुका है शेष 197 घरो में 15 जून 2025 तक कनेक्शन करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पानी की टंकी बनी पायी गयी। नोडल अधिकारी द्वारा नल (टोटी) से पानी पीकर देखा गया व उससे संतुष्ट दिखे। नोडल अधिकारी द्वारा जल सखी से भी वार्ता की गयी तथा जनसामान्य को सामान्य जल व इस परियोजना से उपलब्ध जल के अंतर को आम नागरिकों को जागरूक करने के बारे में जानकारी ली गयी तथा पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने हेतु जल सखी को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये गये। खण्ड विकास अधिकारी बीकापुर द्वारा जानकारी दी गयी कि इस ग्राम में 58 इंडिया मार्क टू हैंडपंप वर्तमान में चालू हालत में है।

इसे भी पढ़े  चेन स्नेचिंग पांच महिलाएं गिरफ्तार

नोडल अधिकारी द्वारा क्षेत्र के तालाबों में पानी, स्कूल, अस्पताल, पशु चिकित्सालय आदि की उपलब्धता की जानकारी आम जनमानस से ली गयी तथा बच्चों व बच्चियों को शिक्षित करने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया। वहां उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हेतु विद्यालय एवं बारात घर व अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था का अनुरोध किया गया, जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को संबंधित से वार्ता कर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

इसके उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भीखापुर व कुशमाहा के निकट रुक कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय से पूर्ण कराया जाए। इसके उपरांत धर्मपथ का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य संतोषजनक पाया गया तथा सम्बंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इसमें लगायी गयी लाईटें सायंकाल से जलने पर आकर्षक दिखाई देती है। इस मार्ग पर सड़क के किनारे फूल एवं घास रोपित किये गये है उनके सिंचाई हेतु व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर सम्बंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya