निरंकारी मिशन ने लगाया निःशुल्क जल प्याऊ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गहनाग देव मंदिर पर निशुल्क जल प्याऊ का उद्घाटन विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव ने फीता काट कर किया। उन्होंने मिशन द्वारा किये जा रहे समाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशन्सा करते हुए कहा कि यह अत्यंत पुनीत कार्य समाज के हर वर्ग के लोगों को ऐसे आयोजन करने चाहिए।जल प्याऊ में तीन काउंटर बनाये गए थे। दो दर्जन स्वयम सेवी श्रद्धालु भक्तों की प्यास बुझा रहे थे। जिसमें महिला स्वयम सेवी भी भक्तों की प्यास बुझा रही थी। शाखा मुखी रामचन्द्र यादव ने बताया यह प्याऊ सतगुर माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज प्रेंरण से प्रत्येक वर्ष गहनाग देव मेला राय पट्टी में लगया जाता है। मानव को कद्र करे दिल से मानवता खिल उठे फिर से मानव का हो मानव प्यारा एक दूजे का बने सहारा इसी आशय को साकार रूप ये स्वयम सेवी दे रहे है। निःशुल्क जल प्याऊ में कैलाश मौर्या मुदित मौर्या दीलिप आशीष गया प्रसाद साहब लाल लालमन चैधरी वंशी राम औसान ओंकार यादव माया मीरा शिव देवी मिथलेश धर्म राजी आदि ने श्रद्धालु भक्तों की भरपूर सेवा की अन्यथा पानी के अभाव में काफी काफी असुविधा होती।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya