नवनियुक्त ट्रस्ट सदस्य ने विधायकों के साथ महंत नृत्यगोपाल दास से की मुलाकात

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नवनियुक्त श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्रा जो उत्तर प्रदेश होम्योबोर्ड से रजिस्टार भी हैं उनके आवास पर भेंट कर उनको शुभकामानाएं दी। इसी क्रम में डा. अनिल मिश्रा व रुदौली विधायक राम चन्दर यादव के साथ महंत नृत्य गोपालदास राम जन्मभूमि न्यास समिति के अध्यक्ष से मणिराम दास छावनी स्थित आश्रम जाकर मुलाक़ात की और महंत से राम जन्मभूमि मुद्दे पर गहन वार्ता की व भारत सरकार के केन्द्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी से महंत जी की दूरभाष पर वार्ता करायी द्य गृहमंत्री जी से वार्ता करने पर महंत जी को पूर्ण आश्वाशन दिया गया कि महंत जी को भी ट्रस्ट में सम्मानित स्थान दिया जायेगा तथा विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपत राय जी को भी ट्रस्ट में उचित स्थान देने के लिए ट्रस्ट की पहली प्रस्तावित बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रकाश “दीपू” ने बताया कि इस सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व उनके साथ आए ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्रा व रुदौली विधायक राम चंदर यादव को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की अयोध्या नगरी अपने पौराणिक व धार्मिक महत्त्व के साथ विश्व के पर्यटन मानचित्र पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya