भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचे तो अभिनंदन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सभागार के मंच पर स्वागत करने वालों की लम्बी कतार के कारण घंटो लग गये। इस मौके सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा राजनैतिक दल के स्वरुप में एक परिवार है। जिसका हर सदस्य उसकी शक्ति का परिचायक है। महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयत्नशील है। पार्टी में कर्तव्य निष्ठा, मेहनत व संघर्षशील व्यक्त्वि को प्राथमिकता दी जाती है। सबको साथ लेकर चलते हुए समाजिक कार्यो में पार्टी कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए पार्टी को और उंचाईयों ले जाने की अपेक्षा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि भाजपा ने सदा राष्ट्रवाद की राजनीति की है। सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करना हमारा मूलमंत्र है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के फलस्वरुप आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के द्वारा जो आशीर्वाद व स्नेह मिला वह सदा स्मृतियों में रहेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान प्रदान करने के साथ उसके स्वाभिमान की रक्षा करना प्राथमिकता होगी। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सभी के सुझावों को आत्मसात करते हुए अपनी कार्यपद्धति सुनिश्चित करते है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डा सत्येन्द्र त्रिपाठी, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, चन्द्रबली सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, गोकरन द्विवेदी, अशोका द्विवेदी, राममोहन भारती, रमेश सिंह, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय में भाजपा नेता कर्मवीर सिंह, काशीराम रावत, भानू प्रताप सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह का स्वागत किया। वहीं शिव सिंह, पंकज सोनी, अमर बहादुर चौरसिया व अशोक वर्मा ने 21 किलो की माला पहनायी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के स्वागत का सिलसिला उनके बीकापुर स्थित आवास से प्रारम्भ हुआ। बीकापुर में स्वागत करने वालों में सिप्पू तिवारी, राकेश पाण्डेय राना, शिवम सिंह, मोनू पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, अशोक गुप्ता, पवन चौरसिया, इन्द्रसेन सिंह, जंगबहादुर तिवारी शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya