अयोध्या। भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ी व कनकभवन में दर्शन किया। संतो व महंतो से भी उन्होने आर्शीवाद लिया। दर्शन करने के उपरान्त लखनऊ में भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक में सम्मलित होने के लिए वह रवाना हो गये। वहीं गुरुवार की शाम संजीव सिंह की जिलाध्यक्ष में घोषणा होने के उपरान्त बधाई देने वालां का तांता लग गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर सम्पर्क, संवाद व प्रवास के माध्यम से आम जनता से जुड़े रहते है। कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी की नीतियों को आम जनता आत्मसात कर रही है। राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित की जायेगी। भाजपा में सबसे ज्यादा सम्मान कार्यकर्ताओं का है। कार्यकर्ताओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जायेगी। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि संजीव सिंह इससे पूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। वर्तमान में वह जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सम्हाल रहे थे। संजीव सिंह की पत्नी शीला सिंह बीकापुर ब्लाक की पूर्व में प्रमुख रही है। वर्तमान में वह मरुईसहाय सिंह गांव की प्रधान है। बधाई देने वालों में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चौहान, गोरखनाथ बाबा तथा सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, राधेश्याम त्यागी, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मुन्ना सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, हरीश श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, इन्द्रभान सिंह, अमर बहादुरसिंह गुड्डू, राम मोहन भारती, चन्द्रबली सिंह, अशोक मिश्रा, अशोका द्विवेदी, शत्रुहन मोदनवाल, अशोक कसौधन, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह शामिल रहे।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संतो महंतो का लिया आर्शीवाद
37