अयोध्या। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मे प्रवक्ता पद पर डा नरेन्द्र प्रताप सिंह का चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सांसद लल्लू सिंह ने चयनित होने पर डा नरेन्द्र प्रताप सिंह का मिठाई खिलाकर अपने आवास पर स्वागत किया। नरेन्द्र प्रताप सिंह कुमारगंज क्षेत्र के पाकड़पुर गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य है तथा भाजपा नेता एमपी सिंह के छोटे भाई है। वह नेट क्वालीफाईड तथा पीएचडी है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने का मूल मंत्र है परिश्रम। लक्ष्य को तय करने के बाद उसके लिए किया गया परिश्रम ही हमें अनमोल बनाता है। विद्यार्थी का फोकस बिलकुल स्पष्ट होना चाहिए। प्रतिभा में तभी निखार लाया जा सकता है जब इसमें परिश्रम समाहित हो। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के साथ इनमें निखार लाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, कर्मवीर सिंह, श्याम सिंह महंथ, ज्ञानेन्द्र गुप्ता, कमलेश सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
डायट प्रवक्ता बनने पर डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह का सांसद ने किया स्वागत
105
previous post