लोक लाज के चलते फेक गई नवजात बालक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कानाफूसी शुरू हुई तो मौके पर तीमारदारों का मजमा लग गया।

अयोध्या। जिला चिकित्सालय परिसर में गुरुवार की सुबह कपड़े में लिपटा एक नवजात बालक मिलने के बाद हलचल मच गई। मामले की जानकारी पर अस्पताल प्रशासन में नवजात को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई लोक लाज के भय से अपने नवजात लाल को लावारिस छोड़ गया।
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने इमरजेंसी व फीमेल सर्जिकल वार्ड के बगल स्थित आंगन में कपड़े से लिपटा एक नवजात बालक देखा। नवजात रो रहा था। कानाफूसी शुरू हुई तो मौके पर तीमारदारों का मजमा लग गया।मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को ही तो स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ। नवजात बालक को देखरेख और उपचार के लिए बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस तथा किशोर न्याय बोर्ड को दी गई है।
क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि फिलहाल अस्पताल प्रशासन की मदद से लावारिस मिली नवजात बालक को बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। कोतवाली पुलिस केस के संरक्षक की तलाश में लगाया गया है। वारिस न मिलने पर किशोर अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  हनुमान गढी से साधु संतों ने निकाली निशान यात्रा, शुरू हुई अवध की होली
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya