लापरवाही : धूल भरे कमरे में बैठा दी गयी कोटा से आयी छात्राएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। एक तरफ शासन प्रशासन ने जहां सैनेटाइज करने का अभियान छेड़ रखा है वहीं कोटा से आयी छात्राओं को राजकीय इण्टर कालेज के उस कक्ष में बैठा दिया गया जहां कुर्सी व बेंचों पर धूल भरी हुई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कक्ष की सफाई करवाने तक की जहमत नहीं उठाई। जबकि कोटा से आयी छात्राओं को स्वच्छ कक्षों और सैनेटाइज किये गये स्थान पर बैठाना चाहिए था जिससे उन्हें किसी तरह का संक्रमण न होने पाये। धूल भरे कमरे में छात्राओं को जब बैठाया गया तो मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, सीओ सिटी अरविन्द चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. घनश्याम सिंह व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जीआईसी के धूल भरे कमरे में छात्राओं को बैठाने का परामर्श आलाधिकारियों को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ही दिया था।

इसे भी पढ़े  हताशा-मनोद्वंद का गीता-ज्ञान करता है अंत : डा आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya