मां बेटी के ऊपर गिरा नीम का पेड, हालत गंभीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला अस्पताल किया गया रेफर

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अकमा गांव में अचानक नीम के पेड़ की विशालकाय डाल गिर गई। जिसके नीचे दबकर 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन आनन में महिला को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अकमा गांव निवासिनी रामवती पत्नी जमुना प्रसाद यादव पड़ोसी राकेश यादव के दरवाजे पर अपनी बेटी दिव्या के साथ अपनी जेठानी गुरुदेई से बातचीत कर रही थी। इस बीच अचानक सैकड़ो वर्ष पुराने नीम के पेड़ की मोटी सी डाल आवाज करते हुए गिरने लगी। आवाज सुनकर दिव्या व उनकी मां रामवती ने भागने का प्रयास किया। लेकिन तब तक मां बेटी डाल के नीचे दब गई। घटना देख अन्य महिलाओं ने गुहार लगाया। गुहार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरीके से मां व बेटी को बाहर निकाल कर आनन- फानन में उपचार करने के लिए सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया।

जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ अनमोल पाठक ने प्राथमिक उपचार करना शुरू किया कि घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉ अरविंद मौर्य, डॉ आमिर अतीक भी पहुंच गए। लेकिन दिव्या की हालत लगातार गंभीर होता देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। वही रामवती का उपचार अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि रामवती को मामूली सी छोटे आई है।

बुजुर्ग ग्रामीण शिवकरन शिव नायक हृदय राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह नीम का पेड़ लगभग 300 वर्ष पुराना है, गांव का डीह है। हर वर्ष पूजा पाठ यहां होता है। यहां तक कि शादी विवाह में भी लोग आकर यहां माथा टेकते हैं। जिसके चलते इस पुराने नीम की डालों को भी कोई नहीं काटता। जो डाल मोटी सी गिरी है, वह अंदर से सड़ चुकी थी। गनीमत यह रही कि जिस वक्त डाल गिरी उस वक्त विद्युत सप्लाई नहीं चल रही थी, नहीं तो और बड़ा हादसा होता। विद्युत पोल भी इसकी चपेट में आने से टूट गया है।

इसे भी पढ़े  मारुती वर्कशाप में भिड़ी अनियंत्रित बस, सुरक्षा गार्ड की मौत

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya