राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया ने लोस चुनाव की बनाई रणनीति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संतोष सिंह को  लोकसभा उम्मीदवार किया गया घोषित

अयोध्या।राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया की एक  मंडल स्तरीय बैठक पलिया पंचायत भवन में संपन्न हुई ,बैठक का मुख्य उद्देश आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई  जिसमे आए हुए सभी पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना अपना नाम रखा। बैठक खत्म होने के बाद संतोष सिंह का सबसे नाम सबसे आगे आया ,जिससे सभी की सहमति से उनको लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय  अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने संतोष सिंह ठेकेदार को  लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी के सभी लोगों ने श्री सिंह को माला पहनाकर खुशी जाहिर की, इस अवसर पर संतोष सिंह ने कहा कि मैं अपने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करता रहूंगा और लोकसभा का चुनाव जीतकर जनता की सभी समस्याओं को दूर कर देश का विकास करता रहूंगा।वही राकेश सिंह का भी सहयोग संतोष सिंह को मिला। इस अवसर पर गुलशन तिवारी ज़िला अध्यक्ष, अशोक तिवारी राष्ट्रीय महासचिव ,विनय मिश्रा, प्रदीप पांडे ,आलोक पांडे ,लकी दुबे, अभय मिश्रा, विनय पांडे ,आलोक मिश्रा ,सुनील सिंह, रोशन तिवारी ,गौरव मिश्रा, अभिषेक दुबे ,राज तिवारी ,जय तिवारी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पत्रकारिता एक स्वाभिमानी पेशा : सुरेंद्र श्रीवास्तव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya