30 को अयोध्या आयेंगे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्वागत की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का 30 सितम्बर को अयोध्या में आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर युवा मोर्चा की बैठक सर्किट हाउस में की गयी। इस दौरान स्वागत की तैयारियों समेत सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत को यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल में युवा सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने शैक्षिक परिवेश को बेहतर बनाने के लिए काफी कार्य किया है।

इसके साथ में नियुक्तियों में पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था दी गयी है। इससे युवाओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मित्तल, विशाल सिंह, विवेक सिंह मोनु, प्रेम अग्रहरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि शर्मा, सुनील मिश्र, महामंत्री आकाश सिंह, सार्थक तिवारी, नितिन पांडेय, पवन चौरसिया, आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya