अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में हुआ राष्ट्रीय सम्मान समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-151 विभूतियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित

अयोध्या। अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में रविवार को राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रहित में विशिष्ट कार्य करने वाले 151 विभूतियों को सम्मानित किया गया। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं स्वदेश संस्थान, सागर कला भवन, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया था। रानी लक्ष्मीबाई एवं झलकारी बाई जयन्ती के अवसर पर अवध संस्कृति के अंतर्गत विविध कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, प्रतियोगिता व स्वदेश भारत स्मारिका पत्रिका विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं संस्कार भारती साकेत के विभागीय संयोजक हरीश कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ, डॉ सम्राट अशोक मौर्य, डॉ स्वदेश मल्होत्रा, अध्यक्षता सुनील कुमार आनन्द, कवि सम्मेलन एवं कार्यक्रम का संचालन रामानन्द सागर ने किया। इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में स्वदेश श्री सम्मान 2021, जीनियस ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2021 तथा स्पेशल आर्टिस्ट अवॉर्ड 2021 के साथ राष्ट्र हित में विशिष्ट कार्य करने वाले कुल 151 चयनित विशिष्ट कलाकारों, समाजसेवियों व अन्य प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी, अयोध्या में सम्मानित किया गया। स्वदेश संस्थान के सचिव राम सुंदर प्रजापति व कोषाध्यक्ष राम आशीष व सहसंयोजक अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने संस्थान के बारे में जानकारी दी। रामानंद सागर के संचालन में 15 श्रेष्ठ कवियों ने नारी शक्ति व आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित रानी लक्ष्मी बाई व झलकारी बाई पर वीर रस व हास्य व्यंग्य की कविताओं का गायन किया।

स्वदेश संस्थान, सागर कला भवन अयोध्या के निदेशक एवं कार्यक्रम संजोजक शिव बक्श सागर ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के रूप में छत्तीसगढ़ से आये हए घासी राम चन्द्र व हरियाणा से निधि गुप्ता को सम्मानित किया गया स्वदेश श्री सम्मान 2021 के साथ सम्मानित कलाकारों, समाजसेवियों व शिक्षकों की संख्या 50 है। इसी प्रकार जीनियस ऑफ इंडिया अवॉर्ड के लिए श्रेष्ठ कलाकारों, समाजसेवियों व शिक्षकों कुल संख्या 50 को सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण भारत देश से कुल 151 कलाकारों, समाजसेवियों व अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एसबी सागर ने सभी सम्मानित होने वाले प्रतिभाओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya