हनुमानगढ़ी में नागा साधुओं ने खेली रंगभरी होली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामनगरी में शुरू हुआ होली का उत्सव

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में गुरूवार को रंगभरी होली का उत्सव हनुमानगढ़ी से शुरू हो गया। हनुमानगढ़ी के निशान के साथ नागा साधुओं का दल प्रमुख मार्गों व मंदिर से होकर सरयू तट पहुंचा। साधुओं ने पंच कोसी परिक्रमा की। पंच कोसी परिक्रमा के रास्ते में पड़ने वाले मठ-मंदिरों में साधु-संतों ने रंग गुलाल से जम कर होली खेली। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बताया कि हम लोग बसंत पंचमी से ही हनुमान जी को रोज रंग लगाना शुरु करते हैं आज रंगभरी एकादशी है पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए आज हनुमानगढ़ी के प्रतीक रूप में निशान निकला और हनुमानगढ़ी के नागा साधु पंचकोसी परिक्रमा किये। महंत राजू दास ने बताया कि इसबार राममंदिर निर्माण वाली होली है भब्य दिब्य राममंदिर में राम जी पधारेगें इसलिए राम भक्त हनुमान जी महाराज के सामने रंगभरी एकादशी पर होली खेल कर हनुमानजी का आशीर्वाद लिया है और उनके निशान की पूजा कर शोभायात्रा निकाल कर विभिन मंदिरों की परिक्रमा करेगें।

इसे भी पढ़े  सहफसली खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ायें किसान : बलदेव सिंह औलख
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya