‘‘मेरा परिवार भाजपा का परिवार’’ अभियान की शुरुआत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा समर्थित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनके आवास पर लगाये पार्टी ध्वज : महापौर

पहले चरण में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आवास पर लगे ध्वज व स्टीकर

भाजपा नेता अमल गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी का स्टीकर व ध्वज लगाते पार्टी कार्यकर्ता

अयोध्या। भाजपा ने मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान की शुरुआत पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने स्टीकर लगाकर की। महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित भाजपा के नेताओं ने अभियान को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। पार्टी की नीतियों से व्यापारी, किसान मजदूर समेत समाज का हर तबका काफी प्रसन्न है। चुनावी परिवेश का निर्माण करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के विचारों के प्रति समर्थन व्यक्त करने वाले परिवारों के बीच जाकर उनसे समर्थन स्थापित करें और उनके घरो पर ध्वज लगाकर पार्टी का स्टीकर दरवाजे पर चिपकायें।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा की नीतियों से शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण हो रहा है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के विचारों के समर्थन हेतु सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा ध्वज व स्टीकर लगाकर पार्टी की नीतियों का समर्थन करने वाली जनता को भी इसके लिए प्रेरित करने का कार्य करे। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। अभियान के पहले चरण में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के दरवाजे पर स्टीकर व घर में भाजपा का ध्वज लगाया जा रहा है। बुधवार से बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर घर जाकर स्टीकर लगायेंगे। अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, महामंत्री शैलेन्दर कोरी, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, सह मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, अमल गुप्ता, मंत्री विनय निषाद, मंडल अध्यक्षां में विनोद श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, रंजीत पाण्डेय, दीपक जौहरी, केशव बिगुलर, बालकृष्ण वैश्य सहित 81 पदाधिकारियों ने अपने आवास पर स्टीकर व ध्वज लगाया व आस पास के लोगो को बुलाकर भाजपा की उपलब्धियों के विषय में चाय पर चर्चा की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya