धारा 370 समाप्ति पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनायी खुशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। धारा 370 समाप्त होने पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने खुशी का इजहार किया है। खुशी मनाने वालों में डॉ अनिल सिंह,भाजपा नेता आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह,हाजी शईद अहमद, आकाश मिश्रा, रोहित राय, सनी आर्य, प्रसून सिंह भी शामिल रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राषट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि धारा 370, धारा 35 ए और जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन करने पर भारत सरकार को बधाई दी और कहा कि धारा 370 और 35ए यह भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले और अलगाव पैदा करने वाली धाराएं थी। अब पूरे देश में एक प्रधान, एक निशान और एक विधान हो गया है। जो लोग यह कह रहे हैं कि धारा 370 और 3 ए, जम्मू कश्मीर को पूरे भारत के साथ जोड़ती थी वह सरासर गलत बोल रहे हैं । यह धाराएं जम्मू कश्मीर को देश के साथ जोड़ती नहीं थी बल्कि तोड़ती थी, ऐसा मेरा जम्मू कश्मीर में सालों साल काम करने का तजुर्बा है। नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने धारा 370 और 35 ए को मंजूर कर के देश की एकता और अखंडता को कमजोर किया और सरदार वल्लभभाई पटेल के मार्ग पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन दोनों धाराओं को हटाकर और जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन करके देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya