अयोध्या। कोरोना वायरस महामारी से लॉकडाउन में परेशान हजारों गरीब बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी साथी संस्थान यूपी के सहयोग से राशन वितरित किया जा रहा है उसी क्रम में शनिवार को सिविल लाइन स्थित रोडवेज सिटी मजिस्ट्रेट के आवास के सामने से साथी संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर अमित सिंह संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जनार्दन पांडे उर्फ बबलू पंडित कार्यपरिषद सदस्य डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के ओमप्रकाश सिंह सदस्य मोहित महाराज विकास पांडे व मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रों में वितरण के लिए जा रही राहत सामग्री के दो वाहन को रवाना किया। वाहन में लगभग 200 गरीब असहाय जरूरतमंद को सागर पट्टी, पलिया लोहानी, परसपुर सथरा में लाकडाउन में परेशान लोगों को यह राशन वितरित किया जाएगा। यह एक सराहनीय पहल है जो गरीब बेसहारों के परिवार को लगातार प्रतिदिन राशन वितरित किया जा रहा है जिससे भूखा कोई ना रह सके।
52
previous post