आकर्षण का केन्द्र रही मिस्टर, मिस एण्ड मिसेज कल्चर प्रतियोगिता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समृद्ध व विविध विरासत के रुप में प्रचलित भारतीय परिधान को आकर्षण का केन्द्र अयोध्या महोत्सव में आयोजित मिस्टर, मिस एण्ड मिसेज कल्चर इंडिया की प्रतियोगिता में माडलों ने अपनी प्रस्तुति से बनाया। विभिन्न प्रांतो की पारम्परिक वेशभूषा को धारण किये हुए माडल अयोध्या महोत्सव के मंच पर दिखाई दिये। महोत्सव के मंच पर यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गयी थी। इसमें सेलिबिटी जज के रुप में मिस इंडिया वर्ल्ड अनुकृथि वास मौजूद रही। करीब चार घंटे चले फैशन शो में लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली सहित कई शहरों के माडल सम्मलित हुए। आकर्षक लुक, फैशन के साथ भारतीयता की झलक दिखाते माडलों को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। प्रतियोगिता में किड्स रनवे का भी आयोजन हुआ। जिसमें आकर्षक वेशभूषा में सजे नन्हें मुन्हे बच्चो को देखकर दर्शक दीर्घा में उत्साह व उल्लासपूर्ण माहौल नजर आया। प्रतियोगिता कई चक्रों में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता का निर्णय मिस इंडिया अनुकृथि वास ने सुनाया। निर्णय के अनुसार मिसेज में प्रथम प्राची श्रीवास्तव, द्वितीय सोनाली यादव, तृतीय रिपन कौर, मिस्टर में प्रथम इरशाद अहमद, द्वितीय विवेक पटेल, तृतीय आनंद कुमार पाण्डेय रहे। वहीं मिस में प्रथम सृष्टि, द्वितीय अपराजिता, तृतीय अंजली कौशल रही। किड्स में प्रथम आरुषी सोनी, द्वितीय आर्यन चौधरी, तृतीय आराध्या सिंह को घोषित किया गया। महोत्सव के संयोजक हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में विविधता पारम्परिक परिधान में भी परिलक्षित होती है। यह परिधान हमारी विरासत है। फैशन व डिजाईन के इस दौर में इस विरासत को संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह परिधान हमें गर्व का अनुभव भी कराते है। कई फैशन शो में विदेशी भी इन परिधानों को ग्रहण किये नजरआते है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya