सांसद लल्लू सिंह ने ‘सी ग्रेड’ के बूथों पर ग्रहण करायी सदस्यता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सी ग्रेड बूथों सदस्यता अभियान की कमान सम्हाल ली है। सांसद लल्लू सिंह ने शनिवार को महानगर के करिअप्पा मंडल के अबूसराय व मिल्कीपुर स्थित कुचेरा बाजार के मेहदौना में सदस्यता ग्रहण करायी। अभियान के दौरान दोनो बूथों पर 50 से अधिक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है। सभी सी ग्रेड के बूथों को चिन्हित करके वहां बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी। हम जन समान्य व गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को दिलाना हमारा संकल्प है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya