सांसद लल्लू सिंह के अनुज झल्लू सिंह के निधन पर जताया शोक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने सांसद लल्लू सिंह से की मुलाकात

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के अनुज अजीत प्रताप सिंह ‘झल्लू सिंह‘ के निधन के बाद शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों तांता लगा हुआ है। विभिन्न दलों के प्रतिष्ठित नेताओं के द्वारा उनसे सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की तथा अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

दर्शना सिंह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश रह चुकी है। लम्बी बीमारी के बाद अजीत प्रताप सिंह ‘झल्लू सिंह‘ निधन शुक्रवार का एक निजी अस्पताल में हो गया था। शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार शहर के जमथरा घाट पर हुआ था। केन्द्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक व देश, प्रदेश के कई प्रतिष्ठित नेता सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात करके अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर चुके है।

 

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya