फैजाबाद। जया फाउन्डेशन मुम्बई के द्वारा जनौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय व जूनियर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को टाफी, बिस्कुट व मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों को मेहनत करके अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया। गरीब बच्चों को अध्ययन हेतु आर्थिक मद्द देने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुम्बई से आयी भाजपा महिला मोर्चा की सुमन त्रिपाठी ने किया। इसके बाद करीब 15 गरीब विधवा महिलाओं को साड़ी का भी वितरण किया गया। सुमन त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। यही आगे चलकर अधिकारी, जनप्रतिनिधि व समाज के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाते है। अच्छी शिक्षा ग्रहण करके बच्चे समाज को दिशा दे सकते है। अपने परिवार का उत्थान करने के साथ शिक्षकों व माता पिता की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते है। इसके लिए लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में बेहू बेगम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजेता जायसवाल ने जया फाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद मुरारी सिंह यादव, प्रियंका यादव ,रीता शर्मा, मंजू विश्वकर्मा ,विजय पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित
9
previous post