समाजवादी महिला सभा की हुई बैठक
फैजाबाद। समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया ने महिलाओं के उत्थान के लिए सबसे पहले आवाज उठायी थी। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया जिसके फलस्वरूप आज जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान आदि पदों पर महिलाएं नजर आती हैं। वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में महिलाओं को 50 लाख समाजवादी पेंशन दिया था जो अपने आप में ऐतिहासिक था। सपा जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा वोट समाजवादी पार्टी दिलवाने के लिए सम्पर्क करें। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार से जनता परेशान हो गयी है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के साथ सभी वस्तुएं महंगी हो गयी हैं। भ्रष्टाचार की दुहाई देने वाले योगी सरकार में हुई शिक्षक भर्ती की सीबीआई जांच हो रही है। भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। जब 2019 का चुनाव नजदीक आया तो भाजपा को विकास की जगह जय श्रीराम याद आये। जिसे जनता को समझना होगा। महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सभा का संचालन विमला देवी निषाद ने किया। बैठक में सपा जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, रामबक्श यादव, राजकुमारी कोरी, मिथिलेश श्रीवास्तव, रीता निषाद, शोभा वर्मा, साहिबा बेगम, निशा यादव, पुष्पा श्रीवास्तव, तौसिकजहॉं, मंजू यादव, आशा रावत, रिंकी वर्मा, ज्ञाना देवी, मनीषा, जनकलली यादव, अमिता पासी, सुनीता पासी, दुलारी, जानकी, तहकन निशा, ममता, रेखा यादव, संतोष शर्मा, चमेली देवी, सोनी सिंह, लक्ष्मी देवी, यशोमती देवी आदि मौजूद रहीं।