मोदी व योगी सरकार भेदभाव रहित विकास की पक्षधर: निषाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

ब्लॉक प्रमुख ने किया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत

मवई-फैजाबाद। बीजेपी अवध प्रांत के नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम निहाल निषाद ने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ कर रही है।मोदी व योगी सरकार भेदभाव रहित विकास की पक्षधर है।दलितों का सर्वाधिक सम्मान बीजेपी ने किया है।वह लखनऊ से फैजाबाद जाते समय मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
श्री निषाद ने कहा कि विश्व में पीएम मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है।योगी सरकार में यूपी विकास की राह पर चल पड़ा है।कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से समझौता कतई नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाने का मंत्र दिया और हर बूथ मजबूत करने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि बीजेपी हर वर्ग का सम्मान करती है।यहां छोटे से कार्यकर्ता को बड़ा पद मिलता है।ब्लॉक प्रमुख ने अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष आकाश मणि त्रिपाठी देबेन्द्र शुक्ल, गजेन्द्र कुमार, अजय चैहान दीपक शुक्ला,राम आसरे विजय मिश्र, दीपक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya