विधायक ने डाएट क्लीनिक का किया शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर के नाका स्थित साकेत हास्पिटल के निकट जिले की पहली डाएट क्लीनिक का शुभारंभ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। डाएट क्लीनिक की संचालिका डाएटीशियन अंजली सिंह ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति बीमार रहने लगा है, साथ ही उसका खानपान भी काफी असंतुलित हो चुका है, जिसकी वजह से विभिन्न प्रकार की बीमारियों ने लोगों को अपने चंगुल में घेर लिया है, इस कारण स्वास्थ्य लाभ के लिए हमें अपने खान-पान को भी दुरुस्त करना होगा, तभी हम पूर्णता स्वस्थ रह पाएंगे।

हमारे डाएट क्लीनिक में लोगों को उनकी बीमारियों से संबंधित उचित खानपान का परामर्श दिया जाएगा, साथ ही पूर्णता स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को किस और कितने आहार की जरूरत है यह जानकारी भी डाएट क्लीनिक में दी जाएगी। डाएट क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर आये विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, आनंद हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ आनंद गुप्ता, डॉ सैफ, डॉ अनुराग बाजपाई, डॉ दीपशिखा चौधरी, शिवम मिश्रा, योग गुरु सीमा तिवारी, लाल जी मिश्रा, अमरेश श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आए हुए अतिथियों का स्वागत भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया।

इसे भी पढ़े  अवध विवि ने रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट के तहत विभागों से मांगे प्रस्ताव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya