विधायक ने 415 लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा के नीतियों से प्रेरित होकर जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है उनको पार्टी में सदैव सम्मान मिलेगा उक्त उद्गार विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत शक्ति केंद्र कर्मा कोडरी में आयोजित भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया।

विधायक सदस्यता ग्रहण करने वालों का माल्यार्पण कर व भाजपा का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया विधायक ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही तीन दर्जन जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा की इन योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि गन्ना व धान का समय से खरीद होगा तथा एक सप्ताह के अंदर भुगतान करा दिया जाएगा जिससे किसानों को उनकी उपज का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिभजन गौड, अमल गुप्ता, डॉ ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, प्रदीप सिंह दिनेश मिश्रा, अरविंद सिंह सदस्यता ग्रहण कराने में विधायक का सहयोग किया एक अन्य कार्यक्रम में अकवारा में भी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।

 

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya