रुदौली। रुदौली तहसील क्षेत्र के बरकतअली पुरवा मजरे सैदपुर में शनिवार की दोपहर दीवार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे लेकर आनन-फानन में फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव उसका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। शनिवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सीजी शंकर के घर की दीवार ढह गई। इसके मलबे के नीचे दबने से रामजस पुत्र जगराम घायल हो गया। रविवार को विधायक रामचंद्र यादव घायल व उनके परिजन से हालचाल जानते हुए डॉक्टरों से भी स्थिति की जानकारी ली। विधायक ने तत्कालिक मदद के रूप में आर्थिक मदद की। विधायक ने बताया कि घायल युवक की हालत में अब काफी सुधार है। डाक्टरों से इलाज में कोई कोताही न बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक राहत राशि भी दिलाएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.