150 परिवारों को विधायक ने पहुचाया खाद्यान्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली विधायक से प्रेरित हो जरूरत मन्दो की मदद को आगे आ रहे लोग

रूदौली। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव लॉक डाउन में अपने क्षेत्र के बेसहारा व मजबूर परिवारों की मदद के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।रविवार को भी उन्होंने करीब 150 परिवारों को खाद्यान्न पहुचाया और उनकी प्रेरणा से दर्जन भर से अधिक लोग भी मदद में बढ़ चढ़कर लॉक डाउन का पालन करते हुए आगे आ रहे हैं।वही कामख्या धाम में विधायक द्वारा आयोजित होने वाला बन्दर भोज रोज की भांति रविवार को भी आयोजित हुआ।
रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव अपने क्षेत्र की मजबूर और बेसहारा परिवार की मदद के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना गांव गांव जाकर खाद्यान्न सामग्री पहुचा रहे है।खास बात यह है कि विधायक इस वक्त बेहद संजीदगी के साथ सादा जीवन व्यतीत करते हुए अपने समर्थकों से लगातार बिना मुलाकात किये संपर्क में बने हुए हैं और हर गांव के मजबूर व असहाय की स्थित पर नजर बनाए हुए हैं।इसी क्रम में रुदौली विधायक ने रविवार को बनमऊ गांव के बेहद मजबूर व असहाय 40 परिवार को खाद्यान्न वितरित किया और नेवरा में श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 100 से अधिक परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया।इस मौके पर एसडीएम रुदौली विपिन सिंह,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार,समाजसेवी अश्वनी यादव,निर्मल जायसवाल,पंकज जायसवाल,संतोष कुमार,हरिओम,सियाराम समेत समिति के अन्य लोग मौजूद रहे।वही विधायक की प्रेरणा से अब गांव गांव स्तर पर भी तमाम लोग मदद में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।जिनमे गंगरेला गांव के जय प्रकाश यादव,सुल्तानपुर के संतोष सिंह,नेवरा के अश्वनी यादव, मवई की श्री बाला जी सेवा समिति प्रमुख रूप से शामिल है।दूसरी ओर रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव बेजुबानों की भी चिंता कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप सुनबा के घने जंगलों में स्थित मां कामख्या धाम में बंदरों के लिए प्रतिदिन बंदरो के लिए भोज का आयोजन किया जा रहा है।रविवार को भी सुनबा जंगल मे गोमती के तट पर गुड़ धनिया का भोज आयोजित हुआ।इस दौरान शीतला प्रसाद शुक्ल,निर्मल शर्मा,तालगांव के पूर्व प्रधान श्रवन दूबे,जमाल चन्द्रामऊ,राघवेन्द्र शर्मा,आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप

सन्त निरंकारी फाउंडेशन लोगों को पहुंचा रहा मदद

रूदौली । सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रूदौली इकाई द्वारा लगातार समाज सेवा जारी है। फाउंडेसन के सदस्यों का मानो मानव सेवा ही मात्र की लक्ष्य है। देशव्यापी लोक डाउन की घोषणा के बाद फाउंडेशन ने राहत पंहुचाने के लिए गांव गांव गरीब मजदूर रोज कमाने खाने वाले कामगारों व असहायों को खाने पीने का सामान घर घर पहुचने का कार्य किया जा रहा है। पूरे रूदौली कस्बे में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फाउंडेशन द्वारा सैनिटाइजर किया जा रहा है ।संत निरंकारी मंडल शाखा रुदौली के मुखी रामचंद्र यादव ने बताया कि सन्त निरंकारी मिशन दिल्ली की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज फाउंडेशन के लाखों स्वयंसेवकों की प्रेरणा का स्रोत हैं। इनके मार्गदर्शन में देश भर में आपदा राहत, बाढ़ तथा भूकंप की स्थिति आदि में मदद पहुंचाने जैसा कार्य तेजी से कर पाना संभव होता है।
श्री यादव ने बताया कि स्थानीय अपर जिला अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी तथा क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव आदि के सहयोग से यह सेवा कार्य लगातार जारी है।
नीली कैप व नीली टी शर्ट में तैनात फाउंडेशन के स्वयंसेवकों की प्रेरणा का स्रोत सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाएं हैं जो इन्हे मानवता की सेवा के लिए लगातार उत्साहित रखती हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya