मिस फ्रेशर सृष्टी व मिस्टर फ्रेशर चुने गये दिवाकर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पत्रकारिता विभाग के जूनियर्स छात्रों ने फ्रेशर पार्टी में लगाए चार चांद

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर्स छात्रों ने जूनियर्स छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी रखा। जिसमें मिस फ्रेशर बीवोक एमसीजे की सृष्टी त्रिपाठी और मिस्टर फ्रेशर दिवाकर चैरसिया को चुना गया। मिस ब्यूटीफुल गरिमा त्रिपाठी और ब्वाय ऑफ द डे के लिए सौरभ मिश्रा को चयनित किया गया।

इससे पहले छात्रों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रैंप वॉक, डांस, शायरी, सांग के साथ कई अलग अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एमसीजे समन्वयक डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी द्वारा मॉ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। उन्होंने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कि अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर चलना पड़ेगा। इसके लिए अध्ययन आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ0 आरएन पाण्डेय ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। डॉ0 अनिल कुमार विश्वा ने कहा कि फ्रेशर पार्टी एक परिचय का कार्यक्रम है। जिसमें आप एक दूसरे अच्छे तरीके से जानने व समझने लगते है। कार्यक्रम के दौरान तान्या सिंह और गरिमा त्रिपाठी ने फ्रेशर पार्टी को फन पार्टी में बदल दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में हर्ष मिश्रा, उत्तम ओझा, ऋतिक पांडेय, सचिन देवा, राजदेव शुक्ला, अमन यादव, कामिनी, कल्पना, ग्रेसी, गार्गी, सोनिया और श्रेया का विशेष योगदान रहा।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya