बदमाशों ने मोपेड सवार दो को मारी गोली, हालत गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वारदात हिस्ट्रीशीटर बिरजन सिंह हत्याकांड से बतायी जा रही जुड़ी

अयोध्या। थाना मवई क्षेत्र के भवानीपुर-तालगांव की सीमा पर रविवार को एसयूवी सवार चार बदमाशों ने मोपेड सवार दो अधेड़ व्यक्तियों को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएक्सी मवई पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। जानकारी के मुताबिक बगेड़ी निवासी सुंदर कोरी व बिछिया निवासी परमेश्वर सुबह मोपेड से दवा लेने शुकुल बाजार गए थे। वापस लौटते समय तालगांव-बगेड़ी मोड़ पर स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने दौड़ाकर दोनों को गोली मार दी। सुंदर के पेट में दो गोली लगी है। परमेश्वर के बाएं हाथ में गोली लगी है।
यह वारदात हिस्ट्रीशीटर बिरजन सिंह हत्याकांड से जुड़ी बताई जा रही है। जिन दोनों लोगों को गोली मारी गई है उन दोनों के पुत्र बिरजन सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच सुंदर की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में गूंजी दक्षिण की भक्ति स्वर लहरियां
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya